Site icon Hindustan Opinion

रायपुर में वीडियो बनाकर फंसाती थी लड़कियां, पुलिस ने दबोचा

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में हनीट्रैप का हैरान करने वाला खुलासा हुआ है. इस सनसनीखेज वारदात में एक महिला की अश्लील फोटो और वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की धमकी देकर वसूली की जा रही थी. ब्लैकमेलिंग के इस खेल में पुलिस ने दो महिलाओं को धर दबोचा है. हनीट्रैप का शिकार हुई पीड़िता के मुताबिक महिलाओं ने वीडियो  वायरल करने की धमकी देकर उनसे 2 लाख 17 हजार वसूले.

रायपुर पुलिस के मुताबिक गांधी नगर बीरगांव निवासी प्रायवेट फैक्ट्री में काम करने वाले एक व्यक्ति पुलिस को शिकायत देकर बताया कि पिछले दिनों अशोक नगर श्मशान घाट के पास रहने वाली उसकी परिचित महिला द्वारा उसे अपने निवास स्थान में बुलाकर एक अन्य महिला के साथ मिलकर उसे शराब में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया और उसकी आपत्तिजनक फोटो वीडियो बना ली गई. इसी वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर आरोपियों लगभग 2 लाख 17 हजार रुपये वसूल लिए.

हनीट्रैप के इस मामले की तफ्तीश करते हुए पुलिस ने जब सारे दस्तावेज और पैमेंट मोड की बारीकी से जांच की तो शिकायत सही मिली. इसके बाद दोनो आरोपी युवतियों के खिलाफ ब्लैकमेलिंग,अवैध वसुली समेत अन्य धाराओ में FIR दर्जकर जेल भेज दिया. पुलिस सेक्स,हनीट्रैप और ब्लैकमेलिंग के इस खेल में शामिल दूसरे आरोपियों की भी तेजी से तलाश कर रही है.

Exit mobile version