Site icon Hindustan Opinion

रायपुर में मौसम ने ली करवट, मूसलाधार बारिश का मजा ले रहे लोग…

शनिवार को राजधानी रायपुर में तेज बारिश से मौसम सुहाना हो गया। एक ओर दोपहर 2 बजे तक जहां कड़ाके की गर्मी थी वहीं शाम 3 बजे से शुरू हुई बारिश और तेज हवाओं ने मौसम में ठंडक ला दी। लोग बारिश का मजा लेते दिखे वहीं कई जगह जल भराव की वजह से आवागमन भी बाधित हुआ। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को भी तेज बारिश का अनुमान है। शुक्रवार को भी राजधानी में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हुई थी। मौसम विभाग के वेदर अपडेट के अनुसार रायपुर समेत प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में अगले तीन-चार दिन तक बारिश और आंधी चलने की संभावना है। हवा की गति 40 से 50 किमी प्रति घंटे रहने की संभावना है। इस दौरान गरज चमक के साथ बिजली चमकेगी।

Exit mobile version