पुणे : मां-बाप सावधान हो जाएं. यदि आप अपने बच्चोँ की शादी कर रहे हैँ तो उनके अफेयर की जानकारी अवश्य लें. उनकी सहमति न हो तो शादी कतई न करें अन्यथा आप अपना बच्चा खो देंगे, क्योंकि इश्क के चक्कर में ऐसे घिनौने कांड हो रहे हैँ जिससे भगवान भी शर्मसार हैँ. इंदौर का राजा रघुवंशी हत्याकांड तो आपको याद होगा ही. जहाँ एक लड़की ने कैसे पति को सिर्फ इसलिए खाई से धक्का देकर मार डाला था क्योंकि उसे अपने आशिक के साथ रहना था. अब इससे भी खौफनाक मामला पुणे में सामने आया है. 19 जून को पुणे के मशहूर लोहागढ़ किले से गिरने के बाद केतन विशाल अग्रवाल नाम के व्यक्ति की मौत हो गई थी. उसके मौत को कुछ इस तरह पेश किया गया जिससे लोगों को लगे वो फोटो लेने के चक्कर में 350 फीट गहरी खाई में गिर गए थे. जबकि उसे तो उसकी होने वाली पत्नी ने धक्का देकर मौत के घाट उतारा है. जबकि केतन अपनी होने वाली पत्नी का जन्मदिन मनाने वहां गए थे. अपनी मंगेतर का जन्मदिन मनाने के लिए लोहागढ़ किले पर गए केतन की मौत शुरू में सबको एक हादसा लगी. लेकिन अब पुलिस ने इस मामले में जो खुलासा किया है, उससे इंसानियत और रिश्ते को भी शर्म आ जाएगी. उसने सबको हिलाकर रख दिया है.
पुलिस के मुताबिक “केतन की मौत नहीं थी. उन्हें किले से धक्का दिया गया था. ये काम किसी और ने नहीं बल्कि उनकी मंगेतर सिया गोयल और उसके प्रेमी चेतन ने किया था.” पुलिस का यह भी कहना है कि केतन को मौत के घाट उतारने के लिए सिया और चेतन की यह दूसरी कोशिश थी. इससे पहले भी दोनों केतन के मर्डर की कोशिश कर चुके थे. वारदात को अंजाम देने के पीछे सिया और चेतन के बीच प्रेम संबंधों की बात कही जा रही है.
केतन अग्रवाल का मर्डर मंगेतर सिया ने की
कहानी में तीन किरदार हैं. केतन विशाल अग्रवाल, सिया गोयल और चेतन चौधरी. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, 24 साल के केतन और 20 साल की सिया की शादी तय हुई थी. लेकिन सिया परिवार द्वारा तय किए गए इस रिश्ते से खुश नहीं थी. वो ये शादी नहीं करना चाहती थी. 22 साल के चेतन चौधरी से उसे प्यार था. इस रिश्ते में वह केतन को रोड़ा मानती थी. लिहाजा, दोनों ने मिलकर उसे रास्ते से हटाने का फैसला किया.
इधर अग्रवाल परिवार ने शादी को यादगार बनाने की तैयारियां शुरू कर दी थीं. केतन का परिवार प्रॉपर्टी बिजनेस में है. उनकी ही कंपनी में केतन डायरेक्टर के तौर पर काम करते थे. रिपोर्ट के मुताबिक , अग्रवाल परिवार केतन की शादी बहुत धूमधाम से करना चाहते थे. डेस्टिनेशन वेडिंग के तहत शादी जयपुर में होना तय हुआ.
शादी से पहले 19 जून को सिया का जन्मदिन आने वाला था. केतन ने सोचा कि इसे बढ़िया से सेलिब्रेट किया जाए. इसके लिए दोनों का बाली जाने का कार्यक्रम था. जाने की तैयारी एकदम पूरी थी, लेकिन ऐन मौके पर ट्रिप कैंसिल हो गई. पुलिस ने बताया कि रास्ते में जिस होटल में दोनों नाश्ते के लिए रुके थे, सिया ने वहां के वॉशरूम में पासपोर्ट फाड़कर फेंक दिया था. इससे बाली ट्रिप तो वहीं कैंसिल हो गई. ये पूरी तरह साफ नहीं है कि वो पासपोर्ट सिया का था या केतन का.
लग्जरी रिसॉर्ट में बर्थडे का प्लान
इसके बाद केतन ने महाबलेश्वर के एक लग्जरी रिसॉर्ट में सिया का बर्थडे मनाने की योजना बनाई. इसके लिए तकरीबन 40 कमरे बुक किए गए थे. तभी सिया ने अपना प्लान बताया कि वह लोहागढ़ में प्री-वेडिंग शूट कराना चाहती है. 31 मई को केतन अग्रवाल और सिया गोयल लोहागढ़ किले की सैर पर गए. बताया गया कि यहीं पर सिया ने चेतन के साथ मिलकर केतन को मारने की साजिश रची.
सबसे पहले 14 जून को वह केतन को लोहागढ़ किले पर ले गई. यहां उसने सांप का डर दिखाकर केतन को घाटी में धकेलने की कोशिश की. उस समय तक भी केतन को जरा भी शक नहीं हुआ कि सिया के मन में क्या चल रहा है. 19 जून को सिया गुमराह कर केतन को फिर से लोहागढ़ किले पर ले गई. यहां से खबर गढ़ी गई कि फोटो लेते वक्त केतन का पैर चट्टान से फिसल गया, जिससे वो 350 फीट गहरी खाई में गिर गए. उनकी मौके पर ही मौत हो गई.
परिवार में कोहराम मच गया. पहली नजर में ये सबको हादसा ही लगा.
जांच से पता चला कि 18 जून को केतन और सिया लोहागढ़ किले पर गए थे. सुबह साढ़े 10 बजे के आसपास सिया ने चेतन को बुलाया और फिर दोनों ने मिलकर केतन को धक्का देकर घाटी में गिरा दिया. इससे केतन की मौत हो गई.
जांच के परिणाम के आधार पर पुलिस ने सिया और उसके आशिक चेतन को गिरफ्तार कर लिया है. पुणे ग्राणी के एक पुलिस अधिकारी ने मीडिया को बताया कि जांच से पुष्टि हुई है कि केतन की मौत हादसा नहीं बल्कि मर्डर था . केतन की मंगेतर सिया और उसके बॉयफ्रेंड चेतन को गिरफ्तार कर लिया गया है.

