भोपाल : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने एक बड़ा एक्शन लिया है। सीधी जिले का आकस्मिक दौरा करने पहुंच सीएम ने शिकायत मिलने पर मौके पर ही कलेक्टर को हटाने का निर्देश दे दिया। वह भी नायक फिल्म के अनिल कपूर की तरह। उन्होंने यहां जिला सहकारी बैंक के महाप्रबंधक पी.एस. धनवाल को भी निलंबित करने के निर्देश जारी किए गए हैं। डॉ मोहन यादव का हंटर लगातार चल रहा है। उन्होंने गुना जिले के एसपी को भी हटाने का निर्देश दे दिया है बताया जा रहा है कि जिले में तलाशी में मिली नक़द राशि के प्रकरण में पुलिस अधीक्षक की भूमिका को यथोचित न मानते हुए तत्काल प्रभाव से जिला पुलिस अधीक्षक, गुना अंकित सोनी को हटाने के निर्देश दिए हैं।
बताया जा रहा है कि हाल ही में सामने आए नकदी लेनदेन और कथित गड़बड़ी के मामले में भी बड़ा निर्णय लिया गया है। इस प्रकरण में पुलिस अधीक्षक अंकित सोनी की भूमिका को संतोषजनक नहीं मानते हुए मुख्यमंत्री ने उन्हें भी तत्काल प्रभाव से हटाने के निर्देश दिए हैं। यह मामला हाईवे पर वाहन चेकिंग के दौरान मिली एक करोड़ से ज्यादा की नकदी को 20 लाख रुपये में डील कर छोड़ने से जुड़ा बताया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट संकेत दिए हैं कि लापरवाही या अनियमितता किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
सीएम ने नायक फिल्म के अनिल कपूर स्टाइल में लिया एक्शन, कलेक्टर एसपी को मौके पर ही हटाया…

