Site icon Hindustan Opinion

शाबाना आजमी के बाद करीना कपूर भी प्रदर्शनकारियों के समर्थन में ! उठ रहे सवाल…

नई दिल्ली : दिल्ली में नीट पेपर लीक को लेकर चल रहे छात्रों के आंदोलन को लेकर अब तक खामोश रहे बॉलीवुड से भी प्रतिक्रिया आनी शुरू हो गई है. कॉकरोच जनता पार्टी के नेतृत्व में चल रहे नीट पेपर लीक और शिक्षा सुधार आंदोलन को अब एक दिग्गज एक्ट्रेस ने समर्थन देकर चौका दिया है. देश हित के मुद्दों पर अक्सर चुप ही रहने वाली सैफ अली खान की पत्नी करिना ने कहा है कि देश के युवाओं की मांग सुनना कोई अहसान नहीं, बल्कि हमारा फर्ज है. आलिया भट्ट और अनन्या पांडे के बाद अब करीना कपूर खान, कमल हासन, वरुण धवन, इमरान खान और पीयूष मिश्रा भी छात्रों के पक्ष में आ गए हैं. वहीं कमल हासन ने मौजूदा शिक्षा व्यवस्था को सड़ा हुआ बताया है. इमरान खान ने मुंबई में खुद सड़क पर उतरकर छात्रों के साथ प्रदर्शन किया.

यहां उल्लेखनीय है कि जावेद अख्तर की पत्नी शाबाना आजमी पहले ही जंतर मंतर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों के साथ मंच साझा कर चुकी हैं. अब सवाल यही है कि बॉलीवुड का यह मोदी विरोध है या फिर छात्रों के हितों से कोई सरोकार भी है…

Exit mobile version