Site icon Hindustan Opinion

सिंधिया की राजनीतिक कर्मभूमि गुना में एसपी बनीं हितिका वासल, जानिए क्या होंगी चुनौतियां

गुना : मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव प्रशासनिक लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों को घर बैठाने में देर नहीं करते हैं। इसी कड़ी में उन्होंने गुना एसपी को हटाने का निर्देश दिया। इस बीच मध्य प्रदेश शासन ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की राजनीतिक कर्मभूमि गुना में एसपी के रूप में हितिका वासल को नियुक्त किया है। हितिका वासल इंदौर में ग्रामीण एसपी रह चुकी हैं। इससे पहले उन्होंने प्रोबेशनर अधिकारी के रूप में सतना में भी सेवाएं दी हैं। हितिका वासल सोशल मीडिया में रील बनाने वाली अधिकारी नहीं हैं बल्कि जमीन पर सिर्फ पुलिसिंग पर फोकस करती हैं। पंजाब के होशियारपुर जिले का दसूया की रहने वाली हितिकाका परिवार शिक्षा और निर्माण व्यवसाय से जुड़ा हुआ है.

शिक्षा – भारत से विदेश तक का सफर

बताया जाता है कि हितिका की शुरुआती पढ़ाई डलहौजी के सेक्रेड हार्ट स्कूल में हुई.  10वीं की पढ़ाई के बाद उन्होंने चंडीगढ़ के डीएवी स्कूल, सेक्टर‑15 से 12वीं की परीक्षा पास की. ग्रेजुएशन की पढ़ाई उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से समाजशास्त्र (ऑनर्स) में पूरी की. आगे की पढ़ाई के लिए वह यूके गईं और मैनचेस्टर से समाजशास्त्र में पीजी की डिग्री हासिल की. पढ़ाई पूरी करने के बाद वह देश वापस लौटीं इसके बाद उन्होंने भारतीय प्रशासनिक सेवा की तैयारी शुरू की.

UPSC में सफलता और IPS में चयन

बचपन से ही पढ़ाई में तेज हितिका वसल ने UPSC सिविल सेवा परीक्षा में 121वीं रैंक हासिल की. उनकी मेहनत और नतीजे के आधार पर उनका चयन भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में हुआ. हालांकि गुना में वह कितनी सफल रहेंगी यह देखना होगा क्योंकि यह राजनीतिक रूप से काफी संवेदनशील और चुनौतीपूर्ण जिला माना जाता है।

Exit mobile version