Site icon Hindustan Opinion

IPS अनुराग सुजानिया ने दिया इस्तीफा, सीएम ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग

भोपाल : आईएएस और आईपीएस कौन नहीं बनना चाहता. लोग इसके लिए न जाने कितने साल तैयारी करते हैँ, लेकिन IPS की अच्छी खासी नौकरी से यदि कोई इस्तीफा दे दे तो सवाल उठना तो लाजमी है. मध्यप्रदेश पुलिस प्रशासन में इन दिनों सबकुछ ठीक नहीं है. राज्य के 2014 बैच के वरिष्ठ IPS अधिकारी अनुराग सुजानिया ने अपनी सरकारी नौकरी से इस्तीफा देकर सबको हैरान कर दिया है. उन्होंने सोमवार को गृह विभाग को अपना त्यागपत्र सौंपा तो ह्ड़कंप मच गया. अनुराग सुजानिया वर्तमान में सागर जिले के पुलिस अधीक्षक (SP) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे, लेकिन सरकार ने महज चार दिन पहले ही उन्हें इस पद से हटाकर पुलिस मुख्यालय (PHQ) भोपाल स्थानांतरित किया था. अपने इस्तीफे में उन्होंने नौकरी छोड़ने का कारण केवल “व्यक्तिगत” बताया है. वह एक बहुत ही ईमानदार अधिकारी के रूप में जाने जाते हैँ.
उधर मुख्यमंत्री ने PHQ में आपात बैठक बुलाई है.
IPS अनुराग सुजानिया के अचानक इस्तीफे की खबर के बाद राज्य सरकार और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है. मामले की संवेदनशीलता और प्रशासनिक हलचल को देखते हुए राज्य सरकार पूरी तरह सक्रिय हो गई है. मुख्यमंत्री आज शाम स्वयं पुलिस मुख्यालय (PHQ) पहुंचकर पुलिस के शीर्ष और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक अहम मीटिंग करने जा रहे हैँ. माना जा रहा है कि इस मीटिंग में प्रशासनिक फेरबदल और लॉ एन्ड आर्डर के साथ-साथ हालिया घटनाक्रम पर भी चर्चा हो सकती है.
2014 बैच के भारतीय पुलिस सेवा अधिकारी अनुराग सुजानिया मूल रूप से राजस्थान के निवासी हैं. उन्हें लगभग 6 महीने पहले ही सागर जिले का पुलिस अधीक्षक (SP) नियुक्त किया गया था. हालांकि, हालिया प्रशासनिक फेरबदल के तहत सरकार ने चार दिन पहले उन्हें सागर SP के पद से हटाकर पुलिस मुख्यालय (PHQ) भोपाल में सहायक पुलिस महानिरीक्षक (AIG) के पद पर स्थानांतरित कर दिया था.
अनुराग सुजानिया का अब तक का करियर सफर
IPS अनुराग सुजानिया को मध्यप्रदेश पुलिस कैडर के तेजतर्रार अधिकारियों में गिना जाता रहा है. सागर एसपी बनने से पहले भी वे पुलिस मुख्यालय (PHQ) भोपाल में एआईजी (AIG) के पद पर तैनात थे. अपने करियर के दौरान वे शिवपुरी जिले के करैरा में एसडीओपी (SDOP) रहने के साथ-साथ मंदसौर और मुरैना जैसे संवेदनशील जिलों में बतौर एसपी अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Exit mobile version