पटना : बिहार के वैशाली जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिससे पता चलता है समाज में पुरुषों के साथ भी अत्याचार व प्रताड़ना के बहुत से मामले हैँ, हाँ उनकी कोई सुनवाई नहीं होती है. यहाँ एक पति का आरोप है कि ” उसने अपनी जमीन बेचकर पत्नी को मेहनत से पढ़ाया, उसे उम्मीद थी पत्नी पढ़कर कुछ बन जाएगी, इसके बाद सारे सपने पूरे हो जाएंगे. साथ में खुशियां मनाएँगे, बच्चे संग सैर पर जाएंगे. खुशहाल ज़िन्दगी होगी. लेकिन उसे क्या पता था पत्नी ने तो आगे की प्लानिंग कुछ ऐसी कर ली है जिसमें पति की जगह कोई और होगा. कहानी रिलेशन, इमोशन, ड्रामा और वो भी है….दरअसल पत्नी BPSC टीचर तो बन गई लेकिन सफल होते ही उसने दो साल के ‘इश्क ‘ के लिए अपने पति और अपने 10 साल के बेटे को छोड़ दिया. ” ये मामला उस समय सामने देश के सामने आया जब गुरुवार की दोपहर पत्नी के स्कूल के बाहर हाईवोल्टेज ड्रामा हुआ. घटना हाजीपुर नगर थाना क्षेत्र की है.
मिली जानकारी के मुताबिक, बिदुपुर थाना क्षेत्र के माइल पंचायत वार्ड संख्या- 13 निवासी अमन कुमार ने अपनी पत्नी बीपीएससी शिक्षिका गुंजन कुमारी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. आरोप भी ऐसे की इंसानियत और रिश्ते भी सवालों में हैं. मन ने आरोप लगाते हुए बताया कि उन्होंने अपनी पत्नी को पढ़ाने के लिए कई-कई घंटे काम किया। जो पैसे आए उसे पत्नी को पढ़ाने में खर्च किए. यहां तक की
पत्नी की पढ़ाई और नौकरी के लिए उन्होंने अपनी पुश्तैनी जमीन भी बेच दी, लेकिन गुंजन को जब नौकरी मिली तो उसने उन्हें और उनके 10 साल के बेटे को छोड़ दिया.
अमन कुमार का आरोप है कि साल 2013 में हाजीपुर नगर थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव निवासी देवेंद्र सिंह की बेटी गुंजन कुमारी से उनका विवाह हुआ था . शादी के समय गुंजन इंटर पास थी, पहले तो वह बहुत अच्छे से रहती थी. वो आगे पढ़ना चाहती थी और टीचर बनना चाहती थी. लेकिन उस समय हमारी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी. इसके बावजूद पत्नी की पढ़ाई कभी नहीं रुकने दी.
“बीपीएससी चयन के बाद गुंजन अचानक बदल गई”
अमन ने आरोप लगाया कि गुंजन को पढ़ाने के लिए वर्ष 2022 में उन्होंने अपनी डेढ़ कट्ठा जमीन तक बेच दी। इसके बाद गुंजन ने ग्रेजुएशन, बीएड और बीपीएससी शिक्षक भर्ती परीक्षा की तैयारी की। हालांकि नौकरी लगते ही गुंजन बदल गई.

