रायपुर: राजधानी के सड्डू स्थित मेट्रो ग्रीन में बुधवार को हलछठ कमरछठ का आयोजन पूरे उल्लास से किया गया. यहाँ स्थानीय महिलाओं ने सोसाइटी के मंदिर में पूरे विधि विधान से पूजा अर्चना की गई. यहाँ शिव मंदिर के पुजारी ने मंत्रोचार के साथ पूजन कराया. व्रती महिलाएं सुबह से ही छिऊली, जारी, महुआ, पुष्प, दही एवं सभी सामग्री के साथ मन्दिर पहुंचकर पूजा में सम्मिलित हुईं.
मेट्रो ग्रीन में हलछठ-कमरछठ का आयोजन

