कवर्धा विधायक विजय शर्मा की पहल आयोजित किया जा रहा तीजा तिहार कार्यक्रम
महिलाओं ने पारंपरिक खेलों में बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा
कवर्धा विधानसभा क्षेत्र में छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक परंपरा, संस्कृति और पारिवारिक भावनाओं से जुड़े तीजा तिहार को विशेष रूप से मनाने के लिए कवर्धा विधायक विजय शर्मा की पहल पर विधानसभा के विभिन्न मंडलों में तीजा तिहार उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। 08 अगस्त को भाजपा के कवर्धा ग्रामीण मंडल के भाजपा परिवार की महिलाओं ने जी श्याम पैलेस में आयोजित रंगारंग कार्यक्रम मे अपनी उत्साहपूर्वक सहभागिता निभायी।
तीजोत्सव में विजय शर्मा की धर्मपत्नी रश्मि शर्मा उपस्थित होकर महिलाओं के साथ तीजोत्सव के रंगारंग आयोजन में अपनी टीम के साथ शरीक हुई । विजय शर्मा ने तीजोत्सव के इस अवसर पर अपने विधानसभा क्षेत्र के मंडल के भाजपा परिवार व अन्य आयी बहनों को हार्दिक शुभकामनाए प्रेषित की है ।
तीजोत्सव के दौरान छत्तीसगढ़ की पारंपरिक संस्कृति और लोक जीवन से जुड़े विभिन्न पारंपरिक खेलों का आयोजन भी किया गया। महिलाओं ने इन खेलों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और कार्यक्रम स्थल पर उत्साह एवं उमंग का वातावरण बना रहा। खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली विजेता दीदियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
महिलाओं के सम्मान और संस्कृति को बढ़ावा देने की पहल
रश्मि शर्मा ने कहा कि तीजा तिहार छत्तीसगढ़ की संस्कृति और परंपरा से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है। यह पर्व महिलाओं के स्नेह, समर्पण और पारिवारिक रिश्तों की खूबसूरत अभिव्यक्ति है। विजय शर्मा जी की मंशा है कि क्षेत्र की महिलाएं अपनी परंपराओं और संस्कृति से जुड़कर इस पर्व को पूरे उत्साह के साथ मनाएं। उन्होंने कहा कि विधानसभा के अलग-अलग क्षेत्रों में तीजा तिहार के आयोजन का उद्देश्य महिलाओं को एक साथ जोड़ना, उनके बीच आपसी संवाद और भाईचारे को बढ़ावा देना तथा छत्तीसगढ़ की पारंपरिक संस्कृति और लोक खेलों को आगे बढ़ाना है। महिलाओं की खुशी और उत्साह ही इस आयोजन की सबसे बड़ी सफलता है।
क्षेत्र की महिलाओं ने जताया उत्साह
कवर्धा ग्रामीण मंडल के खिलेश्वरी साहू, सुखबती पटेल, मोंगरा पटेल, नीतू शर्मा ने कहा कि तीजा तिहार के अवसर पर इस तरह का सामूहिक आयोजन उन्हें अपनी संस्कृति और परंपराओं से जुड़ने का अवसर प्रदान कर रहा है। पारंपरिक खेलों और प्रतियोगिताओं में शामिल होकर महिलाओं ने खूब आनंद लिया। महिलाओं ने विधायक श्री विजय शर्मा की पहल का ह्रदय से आभार व्यक्त किया ।
मंडल की ही दशोदा साहू, रोशनी साहू, पुष्पा चन्द्रवंशी ने बताया कि तीजा के अवसर पर एक-दूसरे से मिलना, पारंपरिक खेलों में शामिल होना और साथ मिलकर पर्व मनाना उन्हें विशेष खुशी प्रदान कर रहा है। मंडल के इस आयोजन में महिलाओं ने पारंपरिक खेलों एवं विभिन्न गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में रश्मि शर्मा, विजयलक्षमी , देवकुमारी चंद्रवंशी, सविता ठाकुर, सत्विंदर पाहुजा, निशा साहू सहित क्षेत्र की महिलाएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने मिलकर तीजा तिहार की खुशियां साझा कीं और छत्तीसगढ़ की पारंपरिक संस्कृति एवं लोक परंपराओं को सहेजने का संकल्प भी लिया।

