Site icon Hindustan Opinion

ट्विशा मौत केस दहेज प्रताड़ना का मामला या कुछ और, पुलिस करेगी खुलासा

नई दिल्ली : भोपाल की ट्विशा शर्मा मौत मामले में हर दिन नये खुलासे हो रहे हैं। एक ओर इसे दहेज प्रताड़ना का मामला बताया जा रहा है। वहीं दूसरा पक्ष लड़की पर ड्रग्स आदि लेने का भी आरोप लगा रहा है। इस बीच बताया जा रहा है कि दोनों लड़के और लड़की के बीच संपर्क का माध्यम डेटिंग एप बना था। ट्विशा शर्मा मॉडलिंग के साथ ही छोटी-छोटी फिल्मों में काम भी करती थी, खासकर तेलगु फिल्म में उसे एक, बार एक्टिंग का मौका भी मिला था। इससे पहले वह मिस पुणे रह चुकी थीं। अब इस मामले में सच जो भी हो लेकिन मीडिया ट्रायल भी इसमें खूब हो रहा है।

सवाल है कि अपने मन मुताबिक शादी करने के बाद भी वह ठगा हुआ क्यों महसूस करने लगीं। ससुराल वालों का कहना है कि उसे बच्चा नहीं चाहिए था। मौत से पहले ट्विशा ने अपनी मां और दोस्तों को व्हाट्सऐप संदेश भेजे हैं। इन संदेशों में उन्होंने खुद को मानसिक रूप से परेशान और शादीशुदा जिंदगी में “फंसा हुआ” महसूस करने की बात कही थी। एक मैसेज में उन्होंने अपनी मां से लिखा था, “मुझे यहां क्यों भेजा? ये मुझसे बात तक नहीं कर रहा है।” एक अन्य संदेश में उन्होंने कहा, “मेरा जीवन नरक बन गया है मम्मी।” दोस्त के साथ हुई चैटिंग में ट्विशा ने कहा था कि वह घर पर बैठने के कारण चिंता में हैं और जिंदगी में कुछ करना चाहती हैं।

हैरानी की बात यह है कि इस मामले में पुलिस की जांच का इंतजार किए बिना जिस तरह मीडिया ट्रायल हो रहा है वह भी गलत है।

Exit mobile version