Site icon Hindustan Opinion

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के साथ कांड हो गया, दिल्ली तक मचा बवाल

धमतरी : छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव के जरिए संजीवनी की तलाश कर रही कांग्रेस को वोटिंग से पहले ही एक बड़ा झटका लग गया है। झटका भी ऐसा कि रायपुर से लेकर दिल्ली तक बवाल कट गया है। धमतरी से कांग्रेस के मेयर पद के प्रत्याशी विजय गोलछा का नॉमिनेशन रद्द हो गया है। 

दरअसल, मेयर के कांग्रेस प्रत्याशी विजय गोलछा के नामांकन पर भाजपा ने आपत्ति लगाई थी। गुरुवार को निर्वाचन अधिकारी के सामने इस मामले की सुनवाई होनी थी। दोनों पक्षो के अधिकवक्ताओं को लगभग डेढ़ घंटे तक सुनने के बाद रिटर्निंग अधिकारी ने आखिर में कांग्रेस प्रत्याशी का नामांकन रद्द घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि कांग्रेस प्रत्याशी विजय गोलछा नगर निगम धमतरी में ठेकेदारी करते रहे हैं। इसके चलते वह नगर निगम से लाभार्थी साबित हुए, जाहिर है ऐसे में नामांकन रद्द कर दिया गया। इस बात की जैसे ही घोषण हुई, निगम के बाहर कांग्रेसी नारेबाजी और हंगामा करने लगे। 

क्या कहता है नियम

भाजपा ने आरोप लगाया था कि विजय गोलछा नगर निगम के ठेकेदार है और 1956 की धारा 17 बी (ड) में लिखे प्रावधान का हवाला देते हुए कहा था कि यदि कोई नगर निगम का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से लाभार्थी है तो वह मेयर का चुनाव लड़ने के अहर्ता नहीं रखता।

Exit mobile version