Site icon Hindustan Opinion

खलिहरों की कॉकरोच जनता पार्टी से देश क्या उम्मीद करे…

Cockroach Janata Party : सोशल मीडिया में इन दिनों कॉकरोच जनता पार्टी ने एकदम गंध मचा रखी  है। जिसे देखो वही कॉकरोच जनता पार्टी-कॉकरोच जनता पार्टी कर रहा है। खासकर जेन जी को तो मानो कोई एक बड़ी लॉटरी लग गई हो। भले ही देश दुनिया का कुछ अता पता न हो लेकिन क्रांति का बिगुल ऐसे फुंक दिया है गया मानो आजादी की लड़ाई लड़ने वाले हों। लेकिन अब धीरे-धीरे इसके पीछे की ताकतों का भी पता चलने लगा है, जिस तरह कॉकरोच जनता पार्टी बनने से पाकिस्तान में काफी खुशी की लहर है उससे अंदाजा लगाया जा सकता है। सवाल यह है कि आखिर सिस्टम की आलोचना करने के लिए सकारात्मक तरीके भी हो सकते हैं। कॉकरोच जनता पार्टी की शुरुआत करने वाले अभिजीत दीपके कुछ साल पहले तक आम आदमी पार्टी के मीडिया-पीआर टीम से जुड़े थे। वह पॉलीटिकल कम्यूनिकेशन स्ट्रेटजी बनाने में खासे माहिर हैं। 30 वर्षीय अभिजीत दीपके महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर (औरंगाबाद) के रहने वाले हैं. उन्होंने पुणे से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है और हाल ही में अमेरिका की प्रतिष्ठित बोस्टन यूनिवर्सिटी से पब्लिक रिलेशंस (PR) में मास्टर ऑफ साइंस की डिग्री पूरी की है.

सोशल मीडिया कैंपेनिंग में एक्सपर्ट

सियासी रणनीति और सोशल मीडिया ब्रांडिंग में अभिजीत पहले से एक्टिव रहे हैं. साल 2020 से 2022 के बीच वह अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी की सोशल मीडिया टीम में प्रमुख वॉलंटियर के रूप में काम कर चुके हैं। इसके अलावा 2025 दिल्ली विधानसभा चुनाव में भी उन्होंने आप के साथ मिलकर चुनावी रणनीति और डिजिटल कैंपेन चलाया था। अब वही अभिजीत दीपके कॉकरोच जनता पार्टी के जरिए सोशल मीडिया पर नया डिजिटल प्रयोग करते नजर आ रहे हैं। सीजेपी की शुरुआत कथित तौर पर सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस सूर्यकांत की एक टिप्पणी के बाद हुई। पहले यह एक्स पर एक व्यंग्यात्मक ट्रेंड के रूप में सामने आया, लेकिन जल्द ही इंस्टाग्राम पर इसका अकाउंट लॉन्च हुआ और कुछ ही दिनों में इसके फॉलोअर्स करोड़ों में पहुंच गए।

इंस्टाग्राम पर सीजेपी की लोकप्रियता

इंस्टाग्राम में कॉकरोच जनता पार्टी ने बीजेपी और कांग्रेस को क्या पीछे छोड़ दिया लोगों को ऐसा लगने लगा जैसे देश किसी महान क्रांति से गुजर रहा है। खैर अब देखना यह है कि कॉकरोच जनता पार्टी कितने दिनों तक हेडलाइन में रहती है। वैसे कॉकरोच जनता पार्टी के लोग यदि समाज में कुछ ठोस काम करना चाहते हैं तो सबसे पहले तो 24 घंटे में एकाध घंटे के लिए फोन त्यागें, इस्टाग्राम से बाहर भी दुनिया देखें।

Exit mobile version