रायपुर। रायपुर में पुलिस कमिश्नर सिस्टम लागू होने के बाद प्रदेश स्तर पर टीआई के तबादले की लिस्ट जारी हुई है, इसमें कई तेज तर्रार अधिकारी जो कोर पुलिसिंग के लिए जाने जाते थे उनका भी तबादला हो गया है. छत्तीसगढ़ गृह विभाग ने पुलिस प्रशासन में बड़ी सर्जरी करते हुए बड़े पैमाने पर तबादला आदेश जारी किया है। इस आदेश के तहत 30 tiaai समेत कई एसआई का ट्रांसफर किया गया है। अब सवाल यह है कि लॉ एन्ड आर्डर को ठीक करने के लिए अन्य जिलों से आने वाले टीआई रायपुर से कितनी जल्दी परिचित होंगे? बताया जा रहा है गृह विभाग द्वारा जारी यह सूची तत्काल प्रभाव से लागू होगी.
रायपुर में इनकी हुई पोस्टिंग
आदेश के मुताबिक टीकाराम सिंह, गगन वाजपेयी, वीरेश कुमार सिन्हा, अश्विन दुबे, आकाश दुबे, शक्ति सिंह, गोविंदराम गवड़े, जितेंद्र जायसवाल, जयप्रकाश यादव सहित कई निरीक्षकों को रायपुर नगर में पदस्थ किया गया है।
अन्य जिलों में भी बदलाव
वहीं कुछ अधिकारियों को बिलासपुर, बलरामपुर, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, कबीरधाम, धमतरी और बालोद समेत अन्य जिलों में नई जिम्मेदारी दी गई है।
मुख्यालय में भी पदस्थापन
सूची में कुछ निरीक्षकों को पुलिस मुख्यालय, नया रायपुर में भी पदस्थ किया गया है। इसके अलावा प्रशासनिक जरूरतों के अनुसार कई अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है। पुलिस मुख्यालय के मुताबिक यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।
पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार निरीक्षक /अधिकारियों के नाम और उनकी नई पदस्थापना इस प्रकार है
टीकाराम सिंह रायपुर नगर
गगन वाजपेयी रायपुर नगर
वीरेश कुमार सिन्हा रायपुर नगर
अश्विन दुबे रायपुर नगर
आकाश दुबे रायपुर नगर
शक्ति सिंह रायपुर नगर
गोविंदराम गवड़े रायपुर नगर
जितेंद्र जायसवाल रायपुर नगर
जयप्रकाश यादव रायपुर नगर
राकेश ठाकुर → रायपुर नगर
रविंद्र मिश्रा रायपुर नगर
राजकुमार मरई – जिला धमतरी
रंजीत कुमार मिश्रा पुलिस मुख्यालय, नया रायपुर
मनीषा बेंजाम पुलिस मुख्यालय, नया रायपुर
अवधेश साहू – जिला धमतरी
अजीत प्रताप सिंह जिला बालोद ←
भवानी प्रसाद सिंह – जिला बिलासपुर ←
मनीष कुमार सुमन → जिला दुर्ग
संतोष कुमार यादव → जिला दुर्ग
शाल आलोक कुमार सिंह – जिला रायगढ़ ←शैलेन्द्र कुमार ठाकुर जिला गौरेला-पेंड्रा मरवाही
नरेन्द्र कुमार मिश्रा जिला सूरजपुर
भुवनेश्वर साहू अजाक, पुलिस मुख्यालय, नया रायपुर
कमलेश देवांगन – जिला रायपुर (ग्रामीण)

