Site icon Hindustan Opinion

छत्तीसगढ़ और ओडिशा के सीएम के बीच मुलाकात, सहयोग के कई रास्ते खुलेंगे

रायपुर : छत्तीसगढ़ और ओडिशा दोनों पड़ोसी राज्य हैं. दोनों राज्यों के बीच सांस्कृतिक संबंध भी काफी पुराने हैं. ओडिशा के लोग बड़ी संख्या में छत्तीसगढ़ के विकास में योगदान दे रहे हैं, वहीं छत्तीसगढ़ के लोग भी व्यवसाय एवं अन्य गतिविधियों के लिए ओडिशा को प्राथमिकता देते हैं. ऐसे में दोनों राज्यों के सीएम के बीच होने वाली मुलाकात की चर्चा होना स्वाभाविक है. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 20 सितंबर को ओडिशा प्रवास के दौरान भुवनेश्वर में ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी से उनके निवास पर सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री श्री माझी ने श्री साय का आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर दोनों मुख्यमंत्रियों के बीच छत्तीसगढ़ और ओडिशा के आपसी सहयोग, विकास एवं जनकल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ और ओडिशा पड़ोसी राज्य होने के साथ ही सामाजिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक रूप से भी एक-दूसरे से गहराई से जुड़े हुए हैं। दोनों राज्यों के सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के बीच भी आत्मीय संबंध हैं। विकास और जनकल्याण से जुड़े विषयों पर दोनों राज्यों के बीच बेहतर समन्वय से नागरिकों को लाभ मिलने के साथ ही पूरे क्षेत्र की प्रगति को भी नई गति मिलेगी।

Exit mobile version