Site icon Hindustan Opinion

दिल्ली से लौटे सीएम साय, मंत्रियों की क्लास लगना तय..!

रायपुर : छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय गुरुवार शाम दिल्ली दौरे पर गए, शुक्रवार को वह लौट आए हैँ. उनका यह दौरा पूरी तरह गोपनीय था, वहीं सूत्रों के मुताबिक उन्हें जिस तरह शीर्ष नेतृत्व ने फ्री हैंड दिया है, उससे आने वाले दिनों में वह मंत्रियों से उनके विभाग और प्रभार वाले जिलों की रिपोर्ट मांग सकते हैँ. दरअसल कुछ मंत्रियों को लेकर लोगों में जहाँ काफ़ी नाराजगी है वहीं इससे पार्टी की भी किरकिरी होती है. ऐसे में माना जा रहा है कि सीएम साय अगले कुछ दिनों में सभी मंत्रियों के काम का मूल्यांकन कर उसके आधार पर कैबिनेट में बदलाव पर भी मुहर लगा सकते हैँ. इसी तरह निगम मण्डलों के अध्यक्ष और चेयरमैन जो सिर्फ फोटो और सोशल मीडिया में व्यस्त हैँ उनको लेकर भी भाजपा संगठन बड़े निर्णय लेने की तैयारी में है.

Exit mobile version