शहडोल : मध्य प्रदेश की भाजपा नेता और आदिवासी बाहुल्य शहडोल से सांसद हिमाद्री सिंह और उनके पति के बीच तलाक हो गया है. हिमाद्री सिंह और नरेंद्र सिंह मरावी के बीच करीब नौ साल पुराना वैवाहिक रिश्ता अब खत्म हो चुका है. अब कानूनी रूप से दोनों अलग हो चुके हैँ. अनूपपुर जिले के राजेंद्रग्राम न्यायालय ने दोनों की आपसी सहमति के आधार पर तलाक की डिक्री पारित कर दी. न्यायालय में पत्नी हिमाद्री और पति नरेंद्र ने किसी ने भी एक-दूसरे पर कोई गंभीर आरोप नहीं लगाए.
जानकारी मुताबिक बीजेपी सांसद हिमाद्री सिंह काफ़ी चर्चित चेहरा हैँ, राजनीति में उन्हें पिछले कुछ सालों से काफ़ी सफलता मिल रही है,, हालांकि वह और उनके पति नरेंद्र सिंह मरावी करीब 5 सालों से अलग रह रहे थे. कोर्ट में बताया गया था कि, उनका पारिवारिक रिश्ता समाप्त हो चुका है. आगे रिश्ते को चलना मुमकिन नहीं है. कोर्ट में दी गई जानकारी मुताबिक पिछले 5 मई 2021 से दोनों अलग रह रहे थे. कोर्ट के रिकॉर्ड के मुताबिक समझौते की कोशिशों के बावजूद दोनों ने साथ रहने की संभावना से इनकार किया.
2017 में हुई थी शादी
हिमाद्री सिंह और नरेंद्र सिंह मरावी की शादी 23 नवंबर 2017 को राजेंद्रग्राम में हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी. शादी के बाद दोनों कुछ समय तक साथ रहे 20 जून 2019 को बेटी गिरिशा सिंह का जन्म हुआ.

