Site icon Hindustan Opinion

टांग उठाने वाले बयान के बाद मंत्री के साथ..कंगना का बेबाक अंदाज

कंगना के टांग उठाने वाले बयान से बवाल, ट्रोलर पर भी भड़की. अब नए इंटरव्यू में कहा, लोग मंत्रियों के साथ पर भी गॉसिप बनाते हैँ….

नई दिल्ली : बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनावत एक बेबाक अभिनेत्री मानी जाती हैँ. वह बॉलीवुड में भी किसी खेमे या कैम्प से नहीं हैँ. कम उम्र में ही उन्हें काफ़ी शोहरत भी मिली. यहाँ तक की उन्हें भाजपा ने टिकट दिया और वह सांसद भी बन चुकी हैँ. इनके सब के बाद भी वह देश की राजनीति से जुड़े मुद्दों पर अपनी राय ज़रूर रखती हैँ. हालही में उन्होंने मीडिया द्वारा किए गए एक सवाल पर जैसे ही कहा कुछ लोग तो उनके माता पिता और उनके द्वारा की गई परवरिश पर भी सवाल उठाते हैँ. यह वही लोग हैँ जो उनके मुकाबले सफल भी नहीं हैँ. उन्होंने कहा, जो सफल नहीं हैँ उनसे सलाह क्यों लें. अपनी स्पष्टवादिता को लेकर चर्चित कंगना ने यहाँ तक कहा कि कुछ लोग कहते हैँ टांग उठाती है. कंगना रनावत ने माना कि उनकी उपलब्धियों और सफलता को लोग कम आंकते हैं. आज राजनीतिक क्षेत्र में जिस मुकाम पर वह बैठी हैं, लोग उसे लेकर भी सवाल उठाते हैं. अपने आलोचकों को एक बार फिर कंगना ने आड़े हाँथ लिया है.
डीडी न्यूज के वरिष्ठ पत्रकार सुधीर चौधरी के साथ एक्सक्लुसिव बातचीत में कंगना ने बताया कि” आउटसाइडर वाली फीलिंग उन्हें राजनीति में भी आती है. बहुत ज्यादा लोगों को उनके राजनीति में आने से धक्का लगा है. वो कहती हैं- मैं तो हर दिन यही पढ़ती हूं. मेरे ऊपर वीडियो बनते हैं. उनके करोड़ों व्यूज हैं. इन वीडियोज में बताते हैं कि कंगना ये करती है, वो करती है. हर मंत्री के साथ ये सो रही है. हर मंत्री को ये खुश कर रही है. इसने वीडियो और फोटो बनाकर रखे हुए हैं.” कंगना जिस तरह बॉलीवुड से लेकर हर क्षेत्र में महिलाओं पर ओछी टिप्पणी करने वालों को उन्हीं की भाषा में जवाब दे रही हैँ उससे एक बात तो तय है कंगना को कुछ पाने या खोने का डर न पहले था न अब… उनके इन बयानों से साफ है वह महिलाओं को जज करने वालों को आगे भी बेनक़ाब करती रहेंगी…

Exit mobile version