Site icon Hindustan Opinion

पत्नी ने पति के संवेदनशील अंग पर किया हमला, डॉक्टर और पुलिस भी हैरान…

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसे पढ़कर आप के रोंगटे खड़े हो जाएंगे। यहां एक पत्नी ने अवैध संबंध के शक में अपने पति पर हंसिए से कुछ इस कदर हमला किया कि उसका रो-रो कर बुरा हाल है। पति पर उसने धारदार हथियार से अचानक हमला कर दिया, जख्म इतना गहरा था कि वह कुछ घंटे तक किसी को बता ही नहीं पाया। दरअसल पत्नी ने सीधे पति के प्राइवेट पार्ट पर वार कर उसे काट दिया। देर रात हुई इस घटना में जख्मी पीड़ित पति को तत्काल उपचार के लिए सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। यह हैवानियत भरी वारदात चकरभाठा थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने प्राइवेट पार्ट काटने वाली आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है। बताया जा रहा है चकरभाठा क्षेत्र में रहने वाला पीड़ित राकेश पेशे से राजमिस्त्री है। उसकी पत्नी को लंबे समय से शक था कि उसके पति का किसी दूसरी महिला से संबंध है। इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद और झगड़े होते थे। इसी वजह से पिछले कुछ समय से घर का माहौल तनावपूर्ण बना हुआ था। इसके बाद ही पत्नी ने हंसिए से पति का प्राइवेट पार्ट काट दिया। इसके बाद पूरे बिलासपुर में यह खबर चर्चा का विषय बन गई है। लोग पीड़ित के जल्द स्वस्थ होने की दुआएं कर रहे हैं वहीं महिला की दरिंदगी पर चर्चा कर रहे हैं।

Exit mobile version