Site icon Hindustan Opinion

भावना मरावी बनीं रीवा की एएसपी, आकाश को सीएम के गृह जिले की कमान…

मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है. गृह मंत्रालय द्वारा 14 जुलाई को जारी एक आदेश के जरिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) संवर्ग के 12 अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं. गृह विभाग द्वारा जारी आदेश के मुताबिक अफसरों को नई पदस्थापना की गई हैं. यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है. तबादला सूची में सीएम का गृह जिला उज्जैन, शिवपुरी, सीहोर, रीवा और जबलपुर समेत कई महत्वपूर्ण जिलों एवं इकाइयों के नाम शामिल हैं.

नई पदस्थापना के तहत रामदास प्रजापति को भोपाल मुख्यालय से शिवपुरी जिले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बनाया है. वहीं मुकेश वैश्य को जबलपुर विसबल से रीवा पीटीएस का पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है. प्रशांत चौबे का तबादला विदिशा से सीहोर किया गया है, जबकि आकाश भूरिया को उज्जैन स्पेशल ब्रांच से उज्जैन जिले में एएसपी की जिम्मेदारी सौंपी गई है. इसके अलावा डॉ. संजीव उइके को शिवपुरी ASP पद से तबादला कर जबलपुर रेंज में सहायक पुलिस महानिरीक्षक (AIG) बनाया गया है.

Exit mobile version