Site icon Hindustan Opinion

कांग्रेस प्रवक्ता अजय गंगवानी ने छत्तीसगढ़ सरकार के बजट पर क्या कहा जानिए…

रायपुर : प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता अजय गंगवानी ने बताया कि आज वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने सांय सरकार का तीसरा बजट पेश किया, इस बजट से छत्तीसगढ़ की आम जनता किसान युवा महिला और आदिवासी, कर्मचारी, व्यापारी और गरीब एक उम्मीद और आस लगाकर बैठे थे कि इस बजट में उनके लिए कुछ खास होगा, लेकिन यह बजट पूरी तरह जुमलेबाजी और आंकड़ों की बाजीगरी का बजट है.

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता अजय गंगवानी ने बताया कि ना इस बजट में महंगाई को कम करने के लिए कोई ठोस कदम उठाया गया, ना 1 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देने की मोदी गारंटी को पूरा करने का कोई ईमानदार प्रयास दिखा. छत्तीसगढ़ की मातायें और बहने इस बार उम्मीद और लगा कर बैठी थी कि 500 में सिलेंडर देने की मोदी गारंटी को पूरा करने की घोषणा माननीय वित्त मंत्री जी करेंगे परंतु वह भी पूरी तरह निराश हुई. मोदी गारंटी में 100 दिन में अनियमित और संविदा कर्मचारियों को नियमित करने का वादा करने वाली सांय सरकार ने फिर छत्तीसगढ़ के 4 लाख से अधिक कर्मचारियों को ठगा. वित्त मंत्री का यह बजट छग के आम आदमी उम्मीद अपेक्षाओं और आकांक्षाओं के पूरी तरह विपरीत निकला, हर वर्ग निराशा और हताश है सब अपने आप को ठगा हुआ सा महसूस कर रहे है.
इस बजट में फिर से मेट्रो के लिए सर्वे का बात कह कर छत्तीसगढ़ की जनता को मूर्ख बनाने का दुष्प्रयास किया जा रहा है. लघु और मध्यम उद्योग(MSME ) जो छत्तीसगढ़ के अर्थव्यवस्था की नींव है, उनके लिए ना कोई पैकेज ना कोई सब्सिडी ना कोई राहत, यह बजट पूरी तरह अपनी पूंजीपति मित्रों को फायदा पहुंचाने के ” संकल्प का बजट ” है. क्रूड ऑइल की कीमतो में 40 प्रतिशत से अधिक कमी आने के बाद भी छत्तीसगढ़ की आम जनता को को पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज में 1 रूपए की भी कटौती करने के लिए सांय सरकार तैयार नहीं है, ताकि छत्तीसगढ़ की आम जनता को महंगाई से कुछ राहत मिल सके.

Exit mobile version